फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगारपरक योजनाओं के आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें बैंक: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीएलआरसी की बैठक आयोजित
विज्ञापन

- प्रायरिटी सेक्टर लेंडिंग को प्राथमिकता दें बैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला परामर्श समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक बृहस्पतिवार को विकास भवन के गांधी सभागार में हुई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने प्रायरिटी सेक्टर लेंडिंग बढ़ाने और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं से संबंधित लोन प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत करने के लिए बैंकर्स को निर्देश दिए। कहा कि विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के तहत आने वाले आवेदनों का बैंक प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।
जिलाधिकारी ने ऋण जमा अनुपात 37.16 प्रतिशत रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन, पोल्ट्री सहित एग्रो इकॉनमी बेस्ड उद्यमियों को समय से लोन उपलब्ध कराएं। इस कार्य में बीडीओ से समन्वय स्थापित कर ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित किया जाए। कहा कि नवाचार को प्रोत्साहित किया जाए। जिलाधिकारी ने माइक्रो क्रेडिट को प्रोत्साहन देने का निर्देश दिया। कहा कि छोटे ऋण लोगों की जिंदगी में बड़े बदलाव लाने का सामर्थ्य रखते हैं। उन्होंने माटीकला योजना के अंतर्गत जनपद में टेराकोटा को प्रोत्साहित करने की कार्ययोजना बनाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम अरुणेश कुमार ने बताया कि जनपद में मार्च 2024 तक सभी बचत खातों को डिजिटली एक्टिव करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वर्तमान में 64 प्रतिशत सेविंग एकाउंट एवं 37 प्रतिशत करंट अकाउंट ही डिजिटली एक्टिव हैं। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, डीसी मनरेगा बीएस राय, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, सीवीओ अरविंद कुमार वैश्य सहित विभिन्न अधिकारी एवं बैंकर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें