देवरिया। एसपी संजीव सुमन के निर्देश पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिले के बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों, एटीएम और पेट्रोल पंपों की चेकिंग की। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था और नागरिकों के बीच सुरक्षा का अहसास बढ़ाना था। महुआडीह पुलिस ने क्षेत्र पड़ने वाले बैंकों और एटीएम के आसपास चेकिंग की। साथ ही, बैंक परिसर में सुरक्षा गार्ड्स और सीसीटीवी कैमरे आदि की चेकिंग की गई। अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों मेंं बैंकों, एटीएम और ग्राहक सेवा केंद्रों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों की चेकिंग की गई। अभियान में पुलिस का विशेष ध्यान बैंक और एटीएम के आसपास रहा, ताकि किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधियां न होने पाएं। संवादह