रुद्रपुर के पिड़रा पुल से दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर प्रशासन ने लगाया रोकएप्रोच कटने से एक
एप्रोच कटने से एक साल से बाधित है बड़ी गाड़ियों का आवागमन
रुद्रपुर। प्रशासन ने पिड़रा पुल से गाेर्रा नदी में मूर्ति विसर्जन करने पर रोक लगा दिया है। सोमवार को एसडीएम रत्नेश तिवारी ने एकौना और रुद्रपुर थाने को गोर्रा नदी में पिड़रा पुल के ऊपर से प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि पुल का एप्रोच और सड़क कटने से एक साल से पुल से होकर बड़ी गाड़ियों के आवागमन बाधित है।
एसडीएम ने कहा कि पुल के निरीक्षण से पता चला है कि यहां से प्रतिमाओं का विसर्जन कराना ठीक नहीं है। पिछले साल भी पुल से प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं हुआ। इस साल भी स्थिति को देखते हुए विसर्जन पर पाबंदी लगा दी गई है। उन्होंने सभी पूजा समितियों से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पिड़रा पुल से नहीं करने की अपील की है।