फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीएफआई से जुड़े बीएएमएस छात्र और एक अध्यापक को पकड़ा

Mon, 08 May 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर के पूरवा कोटिया मोहल्ला के रहने वाले हैं आसिफ और सुहेल
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पीएफआई की गतिविधि चलाने की आंशका
कानपुर में बीएएमएस का छात्र है सुहेल
अंजुमन इस्लामिया में टीचर हैं आसिफ
सुहेल को दो साल पहले कानपुर से उठाई थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/रुद्रपुर। प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एजेंट के संपर्क में होने की आशंका पर एटीएस ने मदनपुर से शनिवार की शाम एक बीएएमएस के छात्र और टीचर को हिरासत में लेकर साथ ले गई है। इस टीम का नेतृत्व एक अपर पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। पकड़े गए युवकों के पीएफआई की गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका जताई जा रही है। उनमें से एक युवक कानपुर में किसी मेडिकल कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है। जबकि दूसरा युवक मदनपुर के अंजुमन इस्लामिया स्कूल में अध्यापक है। दोनों पर सोशल मीडिया के माध्यम से इस्लामिक उन्माद फैलाने वाला पोस्ट शेयर करने का आरोप है।
कानपुर से बीएएमएस कर रहे युवक का अलीगढ़ से भी तार जुड़ा है। वह एक साल अलीगढ़ में भी रह कर पढ़ाई कर चुका है। उसे दो साल पहले कानपुर पुलिस ने पीएफआई के संपर्क में रहने की आशंका में उठाकर पूछताछ की थी। जानकारी के अनुसार कोटिया मोहल्ला का रहने वाला सुहेल 25 वर्ष कानपुर में रहता है। वह बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है। पीएफआई को लेकर वह एटीएस के रडार पर था। शनिवार की शाम एटीएस ने छापामार कर उसे हिरासत में ले लिया। एटीएस की गिरफ्त में आया दूसरा युवक आसिफ 25 वर्ष मदनपुर के इस्लामिया स्कूल में टीचर है। उसके पिता चुन्ने मास्टर के निधन के बाद उनकी जगह पर स्कूल में पढ़ा रहा है। दोनों युवक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। उन पर सोशल मीडिया पर पीएफआई का साहित्य और भड़काऊ पोस्ट शेयर करने का आरोप है। सुहेल को दो साल पहले कानपुर पुलिस भी उठाई थी, लेकिन उस वक्त पीएफआई से लिंक का पुख्ता सबूत नहीं मिलने पर पूछताछ कर छोड़ दिया गया था। देवरिया जिले के मदनपुर टाउन एरिया में पीएफआई गतिविधियों पर पुलिस निरंतर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एटीएस के आने की ऑफिसियल जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसी सूचना मिली है कि मदनपुर से दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
राजेश कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें