फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुबह में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज

Tue, 18 Jun 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मालवीय रोड ​स्थित ईदगाह में लोगों ने बकरीद की नमाज पढा।संवाद
विज्ञापन
...फोटो
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल इलाकों में दिखी चहल-पहल, गले मिलकर दी एक दूसरे को बधाई
नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े रहे इंतजाम, सोशल मीडिया पर भी पूरे दिन पर्व की दी गई खूब बधाई

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। जिले में बकरीद का पर्व सोमवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह में ईदगाहों व मस्जिदों में अकीदत के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद गले मिलकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। नमाज पढ़कर घर लौटे लोगों ने अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी दी। यह अगले दो दिनों तक भी जारी रहेगी। घर आए मेहमानों को पकवान भी खिलाया गया।
शहर के मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया ईदगाह में सुबह 6:30 बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती अशफाक अहमद काशमी व रेलवे स्टेशन रोड की जामा मस्जिद में बांस देवरिया मस्जिद के पेश इमाम अहमद रजा ने नमाज अदा कराई। अन्य मस्जिदों में भी वहां के इमाम की देखरेख में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालवीय रोड पर नमाज के बाद जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, ईओ अंकिता शुक्ला आदि ने नमाजियों को खुशनुमा माहौल में पर्व मनाने की अपील करते हुए बधाई दी। मौके पर ही अंजुमन इस्लामिया के सदर मो. जलालुद्दीन के नेतृत्व में संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने अधिकारियों व अन्य लोगों का स्वागत किया। उधर, सोशल मीडिया पर भी पूरे दिन पर्व की बधाई देने का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें