फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बगहां ने विसौली को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Tue, 02 May 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
फाइनल मैच जितने के बाद विजेता टीम को कप देते मुख्य अतिथि
विज्ञापन
पिपरा पाठक गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। क्षेत्र के पिपरा पाठक गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को बगहां व बिसौली के टीम के बीच खेला गया। इसमें बगहा की टीम ने विसौली की टीम को 41 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैच का मैन ऑफ द मैच राजन व मैन ऑफ द सीरीज बिट्टू रहे। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बिसौली के कप्तान इस्तियाक ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। जहां बगहां के खिलाड़ियों ने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 154 रन बनाए। जवाब में उतरी बिसौली की टीम 113 रनों पर ही सिमट गई। मुख्य अतिथि डॉ. हरेराम शर्मा व पारुल यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। विजेता टीम को साइकिल, 1100 का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम को सिलिंग फैन, 500 नकद पुरस्कार दिया गया। सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान देवेंद्र पाठक, अमन पाठक, समतुलि, नित्या, भोली पाठक, लालू अमित गोलू, अमन मोहन, कैतुल, संतोष, बालसुधा पाठक व दिवाकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें