पड़री बाजार। सलेमपुर ब्लाॅक के जमुई गांव के पंचायत भवन पर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान युवा मोर्चा की तरफ से कैंप लगाया गया। इसमें पशुओं में हो रही बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
सलेमपुर पशु अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एनके मिश्रा ने कहा कि लोग पशुओं में हो रहे बीमारी के प्रति सचेत रहे। अगर कोई भी पशु को समस्या आए तो तत्काल नजदीकी पशु केंद्र पर जाकर चिकित्सक से सलाह लेना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि पशुओं की बीमारी के प्रति लोग उदासीन रहते हैं। ऐसे में बीमारी और बढ़ जाती है। पशुओं में होने वाली बीमारी के रोकथाम के लिए दवा वितरित किया गया। इस दौरान भारतीय किसान युवा मोर्चा के राणा सिंह सैथवार, फार्मासिस्ट अशोक यादव, संदीप यादव, अरुण कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, आदि मौजूद रहे।