देवरिया। महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत एसपी संकल्प शर्मा के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के थाना एकौना की मिशन शक्ति टीम हेड कांस्टेबल जिउत राम व महिला आरक्षी ममता तिवारी ने विद्यालयों में जाकर छात्र/छात्राओं व सभी कर्मचारियों को मिशन शक्ति के तहत जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों आदि के बारे में जानकारी दी।