फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाले मेधावी सम्मानित

Sat, 06 May 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आरएसएन इंटर कॉलेज बसडीला जद्दूघुड़ी में मेधावियों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य व अन्य।
विज्ञापन
आरएसएन इंटर कॉलेज बसडीला जद्दूघोरी में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। आरएसएन इंटर कॉलेज बसडीला जद्दूघोरी के प्रांगण में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नही होता। विद्यालय के सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके छात्रों को इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि़ अगर किसी गरीब परिवार का बच्चा शुल्क के अभाव में शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहा है तो उसे विद्यालय निशुल्क शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के संचालक मुहम्मद इस्तखार अहमद ने कहा कि शिक्षा से ही नये समाज की स्थापना होती है। हमें कठिन से कठिन परिश्रम करके शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है। इस दौरान हाईस्कूल के मेधावियों में सादिया खातून, सोविना खातून, शबाना, अप्सरा, नगमा, मुस्कान, नीरज कुमार, सुहेल खान को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य खुशैदा खातून, वंदना गोड, रंजना देवी, मौलाना अब्दुल वहीद, कैलाश भारती, मोहम्मद जमालुद्दीन, खुशबुतारा खातून आदि शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें