फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक रुचि एवं अनुसंधान की सोच जगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। आईटीआई परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को जिज्ञासा कार्यक्रम का आयोजन वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों में वैज्ञानिक रुचि व अनुसंधान तथा अन्वेषण की प्रवृत्ति को विकसित करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ की डाॅ. ऋचा राय व डॉ. विनय साहू ने जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए सबको सहभागिता निभाने की बात कही। डाॅ. राय ने कहा कि जलवायु में होने वाले परिवर्तनों, उनके कारण व उनको कम करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने के साथ ही जिम्मेदारी तय करनी होगी। अपने शोध पत्र के माध्यम से पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिये उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत किया।
विज्ञापन

मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य केश्वर प्रसाद व शिक्षक विकास कुमार चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक अरविंद राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें