विधायक ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर रात से अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया। विधायक सभाकुंवर ने 10:50 बजे अप अवध-असम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन का ठहराव कोरोना काल के बाद भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर बंद कर दिया गया था। इससे क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली सहित बड़े नगरों में आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसके लिए नगर व क्षेत्र के लोगों ने कई बार धरना देकर रेल मंत्री को ज्ञापन भी दिया था।
विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जगह-जगह ट्रेनों के बंद पड़े ठहराव को यात्रियों की सुविधा के लिए पुनः चालू किया जा रहा है। इसमें भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को चालू कर दिया गया है। इसमें सांसद रवींद्र कुशवाहा की महती भूमिका रही है।
इस दौरान स्टेशन अधीक्षक महेंद्र भूषण, नगर अध्यक्ष भाजपा राजेंद्र जायसवाल, संजय जयसवाल, सभासद राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।