फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अव्याना ढिल्लो बनीं अंडर-7 बालिका वर्ग की राज्य शतरंज चैंपियन-डीएम देवरिया की बेटी हैं

Mon, 07 Apr 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य अंडर-7 बालिका वर्ग शतरंज चैंपियनशिप-2025 में अव्याना ढिल्लों ने शानदार प्रदर
विज्ञापन

सीतापुर में हाल ही में सम्पन्न हुई उत्तर प्रदेश राज्य अंडर-7 बालिका वर्ग शतरंज चैंपियनशिप-2025 में अव्याना ढिल्लो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। अव्याना ने कुल 5 में से 4.5 अंक अर्जित किए और प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अव्याना देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल की बेटी हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ के सचिव एके रायजादा ने बताया कि अव्याना ने अपने विजय अभियान में गौरी सक्सेना, राध्या नारंग और कस्वि को पराजित कि या। अंतिम चक्र में उन्होंने आरना त्रिपाठी से ड्राॅ खेला। इस बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अव्याना को अब नेशनल अंडर-7 गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

अव्याना ढिल्लो देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल की सुपुत्री हैं। पुत्री की पलब्धि पर डीएम दिव्या मित्तल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अव्याना ने इस उपलब्धि के लिए निरंतर परिश्रम किया है। इसमें परिवार का भी पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन


अव्याना के पिता गगन ढिल्लो ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां अद्विका और अव्याना शतरंज में गहरी रुचि रखती हैं। उनके खेल कौशल को और निखारने के लिए गोरखपुर के अनुभवी शतरंज कोच जितेंद्र सिंह तकनीकी प्रशिक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें