फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोली मारकर युवक की हत्या की कोशिश

Sun, 26 Oct 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनपुर/रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम जंजीरहा पुल के पास शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर एक अन्य बाइक पर सवार युवक को गोली मारने की कोशिश की। संयोग से गोली मिस कर गई। इससे उसकी जान बच गई। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े। इसके पहले बाइक सवार युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित युवक ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी अभिषेक यादव थाने में नामजद तहरीर देकर कहा है कि वह सोहनपुर निवासी दोस्त अंशु कुमार के साथ अपने घर से सोहनपुर जा रहा था। रास्ते में जंजीरहा पुल के पास पीछे से बाइक सवार बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर निवासी युवक और दूसरा बनकटा थाना के बंजरिया निवासी युवक ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक दी। एक युवक ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर फायर कर दिया। संयोग से गोली मिस कर गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि वारदात की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोनों का आपसी विवाद है। गोली चलने की बात संदिग्ध लग रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें