बरहज। क्षेत्र के एक गांव में युवती से कुछ युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दो दिन पूर्व मेरी पुत्री को सुनसान जगह पर पाकर गांव के दो युवक उसका हाथ पकड़ कर खेत की ओर ले जाने लगे। पुत्री के शाेर मचाने पर दोनों भाग लिए। हालांकि मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। जानकारी होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो के खिलाफ एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद