देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के बौलिया पांडेय गांव की रहने वाली दुर्गावती देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि विद्यालय से घर आ रहे उनके लड़के को गांव के कुछ लोगों ने चारपहिया वाहन से कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह लड़का जान बचाकर घर आया है। आरोपियों ने पहले से ही धमकी दी थी कि उसके लड़के को जान से मार देंगे। संवाद