फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छेड़खानी के विरोध पर कुल्हाड़ी से किया वार, सात पर केस

Sun, 07 Jan 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, मेडिकल कॉलेज में चल रहा युवती का इलाज
विज्ञापन


देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवक ने युवती के साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर दो पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। पुलिस इस मामले में सात लोगाें पर केस दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शुक्रवार को घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव का एक युवक पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर उसकी मां पहुंच गई। खुद को घिरता देख युवक ने युवती पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा, छेड़खानी, मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनके घर गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस आई थी। एंबुलेंस का रास्ता रोकने को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी सात लोगों पर केस दर्ज किया है। एसओ अमित राय ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें