फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीनी विवाद में हसिया से हमला, आठ घायल

Thu, 17 Aug 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय के टड़वा टोला में जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार शाम को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें हसिया से हमले में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में इलाज ले जाया गया। दो लोगों को गंभीर चोट लगी हाेने से डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। दोनों पक्षों से तहरीर पड़ी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

टड़वा निवासी कमली देवी और कालिंदी देवी के बीच काफी लंबे समय से जमीन का विवाद है। बृहस्पतिवार शाम को कमली देवी के ससुर मंगल चौहान मक्के के खेत में गुड़ाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ने उनपर हमला कर दिया। चीखने-चिल्लाने पर बीच बीच बचाव करने पहुंची बहु कमली देवी पर भी हमलावरों ने हसिया से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहुलूहान हो गईं। मारपीट में मंगल, कमली, जमूर्ती देवी, बासमती देवी, नीतू और वंदना तथा दूसरे पक्ष से कालिंदी देवी और उनकी बेटी घायल हुईं हैं। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स को देख हमलावर भाग निकले। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से लोग चोटिल हुए है। हसिया से प्रहार की बात निराधार है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें