फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेड़ छांटने पर हुआ विवाद, दंपती पर फावड़े से हमला

Mon, 24 Jun 2024 11:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
हमला( सांकेतिक)
विज्ञापन

बस्ती के खुखुंदू थाना क्षेत्र के नरौली भिखम गांव में दो सगे भाइयों में मेड़ छांटने को लेकर विवाद होने लगा। फावड़े से हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के पहुंचने के बाद हमलावर भाग निकले। पीड़ित दंपती ने इलाज कराकर थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के नरौली भिखम गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव शनिवार की शाम को अपने खेत में मेड़ पर उगी घास को फावड़े से छांट रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई कपिल यादव पहुंच गए और मेड़ छांटते देखकर आग बबूला हो गए।  आरोप है कि वह फावड़े से पूरी मेड़ काटकर फेंकने लगे। बड़े भाई ने ऐसा करने से मना किया तो उनसे उलझ गए।

इसी बीच छोटे भाई का लड़का पहुंचा और ब्रह्मदेव यादव और उनकी पत्नी बेबी देवी पर फावड़े से प्रहार कर दिया। इससे बेवी देवी की अंगुली कट गई। फिर पिता-पुत्र ने मिलकर ब्रह्मदेव की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले। दूसरी तरफ से किसी को चोट लगने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि ब्रह्मदेव ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने मामले से अनभिज्ञता जताई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें