फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुराने विवाद में सगे भाइयों पर हमला चार आरोपियों पर दर्ज की गई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दोहनी चौराहे पर पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने सगे भाइयों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों भाइयों की बेरहमी से पिटाई कर उन्हें अधमरी हालत में पहुंचा दिया। बीच-बचाव करने और उलाहना देने पहुंचे पिता को भी हमलावरों ने दौड़ा लिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर चकिया शुक्ल गांव के चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खुखुंदू क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव निवासी रमेश प्रसाद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पुराने विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दोहनी चौराहे पर उनके बेटों- रंजित कुमार और करन कुमार को घेर लिया। इसके बाद उनकी बेरहमी से पिटाई कर उन्हें अधमरा कर दिया। जब आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावर उन पर भी आमादा हो गए। पीड़ित ने बताया कि जब वह इसकी शिकायत करने पहुंचे, तो उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा लिया गया। इससे परिवार के लोग काफी सहम हुए हैं और आरोपियों की दबंगई से उनमें नाराजगी है। खुखुंदू के इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि रमेश प्रसाद की तहरीर पर गांव के ही सोनू कुमार, चंद्र कालू उर्फ मिथिलेश, बिट्टू और सतीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें