मईल। फरार चल रहे दो आरोपियों के पिपरा बांध गांव स्थित घर पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को धारा 82 की नोटिस चस्पा कराया।
पुलिस के अनुसार, पिपरा बांध गांव निवासी वीरेंद्र सिंह व विजय सिंह मारपीट के मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर एसआई राम सिंह पुलिस फोर्स के साथ पिपरा बांध गांव में पहुंचकर मुनादी कराते हुए दोनों आरोपियों के घर व सार्वजनिक स्थान पर नोटिस चस्पा कराया। संवाद