मईल। फरार चल रहे भागलपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश यादव के घर पर सोमवार को पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया। मईल थाना के हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव के घर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया गया है। उन पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि नोटिस चस्पा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद