भटनी। क्षेत्र के पयासी पुतरी गांव में बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुतरी गांव निवासी सत्येंद्र कुमार गुप्त की घर की बिजली खराब थी। वह एक लाइनमैन बुलाकर बिजली ठीक करा रहे थे तभी गांव के कुछ युवक पहुंचे और जबरन लाइनमैन को अपने साथ लेकर चले गए। बाद में आरोपी लाइनमैन से दुर्व्यवहार करने लगे। यह देख सत्येंद्र ने विरोध किया। इससे नाराज आरोपियों ने पीड़ित की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमरजीत, कमलेश, सत्येंद्र कुमार और मनीष कुमार के विरुद्ध मारपीट का प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।