देवरिया। शादी के कुछ माह बाद दहेज में बाइक की मांग को लेकर विवाहिता को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर घर में बंदकर पिटाई किए और घर से खदेड़ दिया। पुलिस इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया है।नकदह फुलवरिया गांव निवासी विनीत पांडेय की बेटी आदिति तिवारी की शादी शहर के रामनाथ देवरिया निवासी अर्पित के साथ आठ माह पूर्व शादी हुई थी। शादी के दो माह बाद विवाहिता को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत भी हुई। बावजूद ससुराल वाले अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे थे। ससुराल वाले पांच दिन पूर्व घर में बंद कर आदिति की पिटाई किए और सामान तोड़ दिया। पुलिस इस मामले में पति अर्पित तिवारी, ससुर प्रमोद तिवारी, मनीषा तिवारी, निकिता तिवारी पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद