फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आवास के लिए दिव्यांग से दस हजार रुपये मांगे

Sun, 06 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मुख्यमंत्री दिव्यांग आवास देने के लिए दिव्यांग से दस हजार रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने जिलाधिकारी को समाधान दिवस में पत्र देकर के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना विकासखंड के ग्राम पंचायत हरपुर कला के जमुना प्रसाद ने जिलाधिकारी को दिए पत्रक में बताया है कि वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उनका कोई भी पक्का मकान नहीं है। मुख्यमंत्री दिव्यांग आवास योजना के तहत उनका नाम ग्राम प्रधान की ओर से प्रस्तावित करके ब्लॉक पर भेजा गया था। ग्राम प्रधान और ब्लॉक पर सेक्टर प्रभारी एडीओ पंचायत की ओर से आवास पास करवाने के लिए दस हजार की मांग की गई। न देने पर आवास के लिए अपात्र घोषित करते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। एडीओ पंचायत बिंदा सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दिव्यांग आवास के लिए अपात्र हैं। रुपये मांगने का आरोप निराधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें