फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परीक्षा समाप्त होते ही छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट

Thu, 13 Mar 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज महुआपाटन पर बुधवार की शाम को परीक्षा समाप्त होते ही परीक्षार्थियों के दो गुट आपस मी भिड़ गए। इस दौरान बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांधी इंटर कॉलेज महुआपाटन परीक्षा केंद्र पर बुधवार को सायं पाली में इंटर अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। जहां ओपीआर इंटर कॉलेज बसंतपुर व पाना देवी इंटर कॉलेज सरैनी के इंटर के साइंस वर्ग के छात्रों का सेंटर आया था। परीक्षा के अंतिम दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा ज्यों संपन्न हुई किसी बात को लेकर परीक्षार्थियों के दो गुट में कहासुनी होने लगी। रास्ते में आपस में नोकझोंक करते परीक्षार्थी जाने लगे। कुछ दूर आगे महुआपाटन बाजार में पहुंच कर दोनों गुट आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते बाजार में बीच सड़क पर जमकर मारपीट शुरू कर दिए। जिससे कुछ समय के लिए बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच किसी ने तरकुलवा पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस में कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर थाने लेती गई, जहां उनसे पूछताछ चल रही है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। कुछ छात्रों को पूछताछ के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें