भाटपाररानी नगर के आर्य चौक की देवी प्रतिमा
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। नगर व क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को अष्टमी की रात्रि दुर्गा प्रतिमाओं का पट खुल गया। यहां वर्षों से अष्टमी तिथि को पट खुलता है और द्वादश को मेला तथा त्रयोदशी को विसर्जन होता है। पट खुलते ही माता रानी के जयकारों से पंडाल गूंज उठे और दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दौरान नगर में स्टेशन परिसर, मालवीय मोड, राइस मिल, पोस्ट ऑफिस रोड ,गुदरी बाजार, सोहन पार, बेलपार ढाला, भिंगारी रोड, रतसिया रोड, मालवीय इंटर कॉलेज गेट ,नगर पंचायत कार्यालय,आर्य चौक, स्टेशन पानी टंकी गली आदि अनेक स्थानों पर देवी प्रतिमाएं आकर्षक पंडालों में रखी गई है। जहां वैदिक रीति से मंत्र उच्चारण के साथ उनके पट खुल गए। इसके अलावा क्षेत्र में खामपार, भिंगारी, चकिया कोठी, भवानी छापर, हरे राम चौराहा, पड़री बाजार, प्रतापपुर, सोहनपुर,अ कटही,, टीकम पार, रामपुर बुजुर्ग, बनकटा स्टेशन ,रतसिया, सिकटिया बाजार आदि दर्जनों स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की आकर्षक पंडाल में पूजा अर्चना आरंभ हो गई है।