बनकटा। क्षेत्र के भैंसही गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच में सीनियर टीम ने जूनियर टीम को पांच विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर सीनियर टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जूनियर टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में पांच विकेट पर 132 रन बनाए। जूनियर टीम की ओर से आदित्य ठाकुर ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। इसके जवाब सीनियर टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 12 ओवर में ही पांच विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। सीनियर टीम के कप्तान अरुण कुशवाहा ने 16 गेंदों में सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट हासिल किए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके पूर्व बतौर मुख्य अतिथि बादल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त हो मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान सेवानिवृत्त सैनिक रमाशंकर कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि अकबर अली, रामअशीष कुशवाहा, रामेश्वर सिंह, अरविंद कुशवाहा, अजय तिवारी, निहाल दूबे, नागेंद्र पटेल, राहुल, नीरज कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।