फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर 20 हजार छीने

Wed, 01 Nov 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के अहिरौली ग्राम के प्रिंस गुप्ता व अंकित गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता की बरवामीर छापर चौराहे पर शृंगार प्रसाधन की दुकान है। दुकान बंद करके दोनों भाई मंगलवार की रात आठ बजे अपने घर लौट रहे थे। अभी पकड़ीहवा स्कूल के पास पहुंचे थे कि कब्रिस्तान के निकट कुछ मनबढ़ युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया तथा लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे बाइक सवार का हेलमेट भी टूट गया और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों ने पॉकेट में रख 20 हजार नगदी, मोबाइल सहित अन्य सामान छीन लिया। पीड़ितों के शोर करने पर बदमाश भाग गए। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें