फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: असलहा लहराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
असलहा लहराने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सलेमपुर। सोशल मीडिया पर युवक की ओर से असलहा लहराने की तस्वीर वायरल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली पुलिस की ओर से की गई जांच में यह पता चला है कि असलहे का लाइसेंसी किसी और के नाम से था। इस मामले में पुलिस ने लाइसेंस धारक और असलहा लहराने के आरोपी युवक पर केस दर्ज किया था।
कोतवाली थाना क्षेत्र के अनुआपार गांव निवासी दुर्गेश कुशवाहा का लाइसेंसी पंप एक्शन गन है। उसे उनके मित्र व भठवा धरमपुर वार्ड संख्या तीन के रहने वाले सुंदरम लेकर लहराने लगा। उसकी तस्वीर किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने सीओ सलेमपुर से की। सीओ देव आनंद ने कोतवाल जितेंद्र सिंह को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की। मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने सुंदरम और दुर्गेश पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर सुंदरम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने की खबर मिलते ही जांच की गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। असलहा लहराने वाले आरोपी सुंदरम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें