फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सेना के जवान के घर चोरी, 20 लाख का सामान उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीढ़ी के रास्ते घुसे चोरों ने नहीं छोड़ा इनवर्टर-बैट्री
विज्ञापन

- घर में ताला बंद कर गोरखपुर ससुराल गया था जवान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। घर में ताला बंद कर रिश्तेदारी में गए सेना के जवान के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने इनवर्टर बैटरी तक नहीं छोड़ा। जवान ने लगभग 20 लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात पुलिस को बताई है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मकान का जायजा लिया।
नगर पंचायत रामपुर कारखाना के आंबेडकर वार्ड पासी टोला निवासी मुरलीधर पासवान पुत्र नंदलाल पासवान सेना में हैं। उन्होंने डुमरी पांडेय चक मार्ग स्थित मझरटिया में मकान बनाया है। इन दिनों वह छुट्टी पर आए हैं। शनिवार को वह घर में ताला बंद कर ससुराल गोरखपुर चले गए। रात में सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने हर कमरे को खंगाल डाला। अलमारी में रखे लगभग 80 से 90 हजार रुपया, लगभग 15 लाख रुपये की कीमत का जेवरात, इन्वर्टर, बैट्री, टीवी, कपड़ा, बर्तन व अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात मुरलीधर पासवान ससुराल से वापस आए। ताला खोलकर अंदर घुसते ही सामान बिखरा देख होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पीआरबी और रामपुर कारखाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा ने मामले की छानबीन की। थानेदार नंदा प्रसाद ने कहा कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें