फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य कर्मी की पत्नी ने फंदे से लटकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्य कर्मी की पत्नी ने फंदे से लटकर जान दी
विज्ञापन

पिपरा धन्नी गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी
गौरी बाजार(देवरिया)। क्षेत्र के पिपरा धन्नी गांव में सेना के जवान की 35 वर्षीय पत्नी ने शुक्रवार देर शाम कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार पिपरा धन्नी निवासी बद्रीनाथ यादव, केदार नाथ यादव व दयानंद तीन भाई हैं। छोटे भाई दयानंद सेना के जवान हैं। उनकी ड्यूटी भोपाल में है। उनके दोनों भाई परिवार सहित अलग रहते हैं। दयानंद की पत्नी गीता देवी बच्चों के साथ घर पर रहती थीं। शुक्रवार देर शाम गीता देवी की बड़ी बेटी साक्षी घर में मां को न पाकर छोटे भाई सार्थक के साथ तलाश करती जब मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंची तो देखा मां फंदे के सहारे लटक रही थी।
विज्ञापन

यह देख घर में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। किसी ने डायल 112 पर प सूचना दे दी। गीता की मौत की खबर मिलते ही मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। गीता देवी की आकस्मिक मौत से बेटे-बेटियों सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें