फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चालकों की भर्ती के लिए आवेदन आज से

Tue, 27 Jan 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया डिपो में संविदा चालक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू होगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में डिपो में संविदा चालकों के 57 पद रिक्त हैं, जिन पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए 28 को पकहां बस स्टॉप, 31 को भवानीछापर बस स्टॉप, 3 फरवरी को मेहरौना पेट्रोल पंप, 6 को भागलपुर हनुमान मंदिर चौराहा, 10 को सतरांव बस स्टॉप, 13 को महुआडीह चौराहा, 17 को बरांव चौराहा, 21 को खुखुंदू चौराहा तथा 25 को भाटपाररानी तहसील के पास कैंप लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें