फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए 15 अक्तूबर तक होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए 15 अक्तूबर तक होगा आवेदन
विज्ञापन

पात्र निर्धारित प्रारूप पर कर सकते हैं ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश के ख्यातिलब्ध महानुभावों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान किया जाना है। इसके लिए जनपद के भी लोगों से आवेदन मांगे गए हैं।
बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संस्कृति निदेशालय उत्तर की ओर से यह सम्मान दिया जाएगा। संगीत/लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य)/ललित कलाएं/नाट्य विधाएं/फिल्म व मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन, सहित शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल आदि क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभाव इस सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डीएम ने बताया कि इस सम्मान के लिए पात्र को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए, विभिन्न विधाओं/कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो, जिन्होंने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त व्यक्ति को इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र गौरव सम्मान के लिए संस्तुतकर्ता द्वारा नामांकित व्यक्ति या कलाकार की विशिष्ट उपलब्धियों का संपूर्ण विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करते हुए निदेशक, संस्कृति निदेशालय को भेजा जाएगा। निदेशक, संस्कृति निदेशालय की ओर से परीक्षण के बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्कीनिंग कमेटी की संस्तुति एवं मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद चयनित व्यक्ति को 11 लाख रुपये नकद धनराशि, अंगवस्त्र एवं ताम्रवस्त्र/ मोमेंटो भेट स्वरूप प्रदान किया जाएगा। आवेदक इसके लिए निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें