संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग के शिक्षित एवं बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए पूर्व संचालित ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना पुनः वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन संचालित की जा रही है। इस योजनान्तर्गत इच्छुक प्रशिक्षणदायी संस्थाएं जो भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त हों वे संस्थाएं ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत प्रशिक्षण दिए जाने के लिए 21 जून 2024 तक विभागीय वेबसाइट http://backwardwelfareup.gov.in/ व http://obccomputertraining.upsdc.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात मान्यता से संबंधित अभिलेख आधारभूत ढांचे तथा दिए गए प्रारूप पर नोटरी शपथपत्र का विवरण अपलोड करने के साथ हार्ड कापी की एक-एक प्रति निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण, उप्र लखनऊ एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास भवन देवरिया के कक्ष संख्या 134 में उपरोक्त निर्धारित समयान्तर्गत प्राप्त कराना अनिवार्य है। इच्छुक प्रशिक्षणदायी संस्था आवेदन तथा नियम और शर्त के संबंध में उपरोक्त वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।