फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निशुल्क विद्युत चालित चाक मशीन के लिए 30 जून तक करें आवेदन

Sat, 22 Jun 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद ने बताया है कि उप्र माटीकला बोर्ड के समन्वित विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत उप्र सरकार की ओर से मिट्टी के बर्तनों, खिलौने तथा मूर्तियों आदि को बनाकर जीविकोपार्जन करने वाले कुम्हारों और परंपरागत कारीगरों को निशुल्क विद्युत चालित चाक मशीन और पगमिल उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में मात्र 45 विद्युत चालित चाक तथा समूह बनाकर कार्य करने वालों को तीन पगमिल (मिट्टी गूंथने वाली मशीन) दिए जाने के लिए जनपद को लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लाभार्थी 18 वर्ष से 55 वर्ष के बीच हो। प्रत्येक परिवार से एक ही व्यक्ति को आवेदन जमा करना होगा। पूर्व में किसी भी सरकारी संस्थान के माध्यम से जिस परिवार में कुम्हारी चाक का लाभ मिल चुका है, उस परिवार का कोई भी अभ्यर्थी लाभ नहीं उठा सकता है। इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। वेबसाइट upmatikalaboard.in है। विस्तृत जानकारी के लिए उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, जिला पंचायत भवन प्रथम तल देवरिया से संपर्क कर आवेदन पत्र 30 जून 2024 तक जमा कर सकते हैं। फार्म के साथ फोटो, आधार कार्ड, राशनकार्ड, शैक्षिक योग्यता, ग्राम प्रधान द्वारा निवास प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें