भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम रामकोला माफी निवासी संदीप राजभर ने घटना के दो सप्ताह बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर एसपी विक्रांत वरी से मिलकर गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि वह 31 मई को अपनी भूमि का सीमांकन कराकर मिट्टी भराई करा रहे थे। गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद रात में वही लोग दरवाजे पर पहुंचकर उसके भाई अमरजीत मुन्ना व मनोज को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। संवाद