फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ और शिक्षित बनेंगी बेटियां तो होंगी सशक्त

विज्ञापन
बरहज के एसके इंटर कालेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में अपने विचार रखती छात्रा और उपस्थित छात? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
स्वस्थ और शिक्षित बनेंगी बेटियां तो होंगी सशक्त
विज्ञापन

वक्ता बोले, डर की जगह महिलाओं को डट कर मुकाबला करने की आदत डालनी चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी की चेयरमैन सावित्री राय ने कहा कि महिलाओं का घर-गृहस्थी से लेकर समाज को संवारने में भी विशेष योगदान होता है। महिलाएं सरहद के साथ जल और वायु मार्ग से देश की रखवाली कर रही हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत एसके इंटर कॉलेज विद्यालय परिसर में बुधवार को छात्राओं को आत्मसबल बनाने के गुर बताए गए। चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी की चेयरमैन ने कहा कि जीवन में डर की जगह महिलाओं को डट कर मुकाबला करने की आदत डालनी चाहिए। इससे अन्य महिलाओं को बल मिलता है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने कहा कि बेटियां स्वस्थ और शिक्षित बनेंगी तो वे सशक्त होंगी। सरकार महिलाओं के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है। इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। कॅरियर को लेकर गंभीर रहेंगी तो आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं पाएगा। किताबी ज्ञान के साथ ही खुद का आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है।
प्रधानाचार्य प्रेमशंकर पाठक ने कहा कि छात्र जीवन बहुत अधिक समय का नहीं होता है। पूरे मनयोग से पढ़ाई करने से जीवन में सबकुछ पाया जा सकता है। इंस्पेक्टर नवीन उपाध्याय, महिला आरक्षी किरन और गीता ने छात्राओं को शोहदों से बचाव के अलावा 1090, 181, 112, 1076 आदि हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर परशुराम पांडेय, अंजली गिरि, उर्मिला मिश्रा, आफरीन जहां, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. ओपी शुक्ल, अशोक शुक्ल, राघवेंद्र चौहान, पीयूष मिश्र, वीरेंद्र दीक्षित आदि ने छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में करीब 735 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इंसेट में-
विद्यालय में आयोजित ऐसे कार्यक्रम में बहुत कुछ सीखने को मिला है। ऐसे कार्यक्रम अक्सर होने चाहिए। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए की जा रही यह पहल सराहनीय है।
-स्नेहा सिंह, कक्षा 12
महिला हेल्पलाइनों के प्रयोग के बारे में जानकारी मिली है। बचाव के बताए गए टिप्स से आत्मविश्वास बढ़ा है। सरकार की योजनाओं की भी जानकारी मिली है। यह अच्छा कदम है।
-मांडवी, कक्षा 10
छात्राओं को स्कूल, कॉलेज, बाजारों में अक्सर छींटाकशी का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम से ऐसा करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की सीख मिली। अन्य को भी जागरूक करूंगी।
विज्ञापन

अंकिता पाठक, कक्षा 10
आत्मसुरक्षा को लेकर ज्यादा सचेत रहेंगे। किसी के बहकावे में न आकर सही निर्णय लेते हुए डटकर मुकाबला किया जाएगा। संकट के समय बचाव के लिए जो तौर-तरीके बताए गए हैं।
-आफरीन जहां कक्षा 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें