फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों का स्वास्थ्य बेहतर बनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
बरहज के कपरवार स्थित सावित्री बालिका उ.मा. विद्यालय में अपराजिता शिविर को संबोधित करते गणमान्य औ? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बेटियों का स्वास्थ्य बेहतर बनाने पर दिया जोर
विज्ञापन

सेहतमंद बेटियां हर क्षेत्र में करती हैं डटकर मुकाबला
अपराजिता अभियान के तहत सावित्री बालिका उमावि. में स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित सावित्री बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत स्वास्थ्य और सुरक्षा जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों और पुलिस टीम ने उपस्थित 432 छात्राओं को जागरूक किया।
मुख्य अतिथि एवं महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि बेटियां स्वस्थ रहेंगी, तभी देेश व समाज भीआगे बढ़ेगा। सेहतमंद आप तभी होंगी जब बीमारियों को छिपाने की जगह चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाओं का नियमित सेवन करेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने छात्राओं से जुड़ीं विभिन्न बीमारियों के बारे में बताया और इससे बचने के उपायों की भी जानकारी दी। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। इनकी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर विशेष रूप से जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाती है। शोहदों की हरकतों को नजरअंदाज करने की जगह पुलिस का सहयोग लेने की प्रवृत्ति आदत में लाएं। उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के उपायों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में डॉ. हेमंत शुक्ल, चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह, देवेश सिंह, डॉ. विश्राम राय, डॉ. शैलेंद्र कुमार, सुषमा राय, पूनम, स्नेहा, महिला आरक्षी अलका तिवारी, सीमा पांडेय ने अपने-अपने सुझाव दिए और छात्राओं की जिज्ञासा को शांत किया।
इस मौके पर चिकित्सकीय टीम की ओर से छात्राओं में आयरन, कैल्शियम आदि दवाओं का वितरण भी किया गया। इससे पूर्व खुशबू, सपना ने सरस्वती वंदना हे शारदे मां..और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मौके पर प्रबंधक राधारमण तिवारी, प्रधानाचार्य रिंकी मिश्रा, रमेश कुमार राव, शंभू पाठक, सीमा सिंह, साक्षी मद्धेशिया, संगम पांडेय आदि मौजूद रहे।
स्पीकअप
अपराजिता कार्यक्रम में बहुत कुछ सीखने और सुनने को मिला है। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की ओर से दी गई जानकारी पर अमल करते हुए आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगे।
-अन्नू कन्नौजिया
महिलाओं व छात्राओं का स्वास्थ्य बेहतर हो, इसके लिए ऐसे शिविर अन्य जगहों पर भी लगाए जाने चाहिए। चिकित्सकों की ओर से दी गई जानकारी में कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताया गया।
-मंतशा
यहां पर पहली बार इस तरह का कार्यक्रम हुआ है। इसमें स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के लोग मौजूद रहे। उन्होंने हमारी जिज्ञासाओं को शांत किया। इससे सेहत और सुरक्षा में काफी मदद मिलेगी।
-श्रेयांशी पाठक
स्वास्थ्य जागरुकता शिविर में आयरन, कैल्शियम की कमी और खानपान से होने वाली बीमारियों के बारे में एवं अत्यधिक तेल-मसालों वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने की बात बताई गई।
-सपना गुप्ता
स्कूल में समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। इससे नई पीढ़ी के लोग जागरूक हो सकें। आए दिन लोग ठगी के साथ-साथ असाध्य बीमारियों का शिकार होते हैं। ऐसे में इनसे बचाव होगा।
विज्ञापन

-मुस्कान खातून
महिलाओं को स्वस्थ और सशक्त बनाने को लेकर इस शिविर की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। आयोजन से लाभ मिला है। परिवार के सदस्यों के साथ आसपास के लोगों को बताया जाएगा।
-अफसाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें