सलेमपुर। आईसीएसई 12 वीं परीक्षा में सलेमपुर के लिटिल फ्लावर स्कूल की अनुष्का श्रीवास्तव ने 92.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अंजू चौरसिया 91.75 प्रतिशत तीसरे पर स्नेहा गुप्ता 91.75 तथा चौथे नंबर पर कुमार गौरव 91.5 प्रतिशत एवं पांचवें पर सचिन कुमार 91.25 प्रतिशत अंक पाया है। छठे स्थान पर आए रितिक कुमार पांडेय ने 90.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए गए हैं।
जिला टाॅपर अनुष्का लार ब्लॉक के चुरिया की रहने वाली है। परिणाम आने के बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। पिता मनीष श्रीवास्तव व्यवसायी हैं तथा माता अर्पिता श्रीवास्तव गृहिणी हैं। अनुष्का ने बताया की वह 10 वीं भी लिटिल फ्लावर से ही 90 प्रतिशत अंक के साथ पास की हैं। वह न्यायिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है।