देवरिया। मलकौली गांव निवासी वशिष्ठ यादव के पुत्र अनुराग यादव ने 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-19 पुरुष एवं महिला हॉकी प्रतियोगिता में अंपायरिंग की है। झारखंड के रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में यह प्रतियोगिता 29 जनवरी से दो फरवरी तक आयोजित हुई थी। अनुराग का चयन अंपायर के रूप में हुआ था। अनुराग यादव ने हॉकी का प्रशिक्षण प्रशिक्षक मनोज कुमार कुशवाहा की देखरेख में वर्ष 2015 से चल रहा है। उनकी देखरेख में अनुराग ने अंपायरिंग का कोर्स किया। इसके पहले अनुराग ने वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ में सीनियर स्टेट पुरुष एवं महिला हॉकी प्रतियोगिता में अंपायरिंग की थी। तब अनुराग यादव को बेस्ट यंगेस्ट अंपायर होने का गौरव प्राप्त हुआ था। उनकी उपलब्धि पर हॉकी के खिलाड़ियों व अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।