फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टीजीटी में अनुपम ने सातवां रैंक हासिल किया

Wed, 18 Dec 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा तीसरे चरण के जारी परिणाम में मदनमोहन मालवीय पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रों ने एक बार फिर परचम लहराया है। अनुपम कुमार सिंह ने टीजीटी अंग्रेजी में पूरे प्रदेश की मेधा सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा इसी कालेज के पूर्व छात्र अनूप कुमार पाण्डेय टीजीटी अंग्रेजी, हिंदी में राकेश कुमार मालवीय तथा राधेश्याम भारती का चयन हुआ है। कालेज के पूर्व छात्रों की सफलता पर प्रबंधक राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह, प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र ग़ौड़, डॉ. पवन कुमार राय, डॉ. कमलेश नारायण मिश्र आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें