फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म, लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म, लौटे मरीज
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन समाप्त होने से बृहस्पतिवार को मरीजों को निराशा हाथ लगी। उन्हें लौटना पड़ा। इंजेक्शन सोमवार तक आने की उम्मीद है।
अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष में कुत्ता, बिल्ली, सियार आदि के काटने से पीड़ित लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन निशुल्क लगाया जाता है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हर रोज तकरीबन सौ लोग इंजेक्शन लगवाने आते हैं। कुछ दिनों से इंजेक्शन की कमी है। किसी तरह व्यवस्था कर काम चलाया जा रहा था। बृहस्पतिवार को इंजेक्शन समाप्त हो गया। पीड़ित लोग इंजेक्शन कक्ष में पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद निराश हो लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकरीबन सत्तर से अधिक लोगों को बिना इंजेक्शन लगवाए वापस जाना पड़ा। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन समाप्त हो गया है। इसकी आपूर्ति लखनऊ से होती है। वहां भी अभी नहीं है। एक-दो दिन में इंजेक्शन आने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें