-सरयू नदी के किनारे देवसिया में 10 कटर, 490 मीटर पिचिंग लांचिंग
-भागलपुर में 500 मीटर होगा बोल्डर कार्य, शासन से मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। सरयू नदी में बाढ़ के समय कटान की समस्या होती है। भागलपुर, देवसिया गांव कटान के मुहाने पर है। बचाव के लिए शासन ने धन की मंजूरी दे दी है। जल्द कटान रोधी कार्य शुरू हो जाएगा। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अफसरों ने शासन से धन मिलने के बाद कार्रवाई तेज कर दी है।
क्षेत्र का भागलपुर, देवसिया गांव कटान के मुहाने पर है। सरयू नदी कटान करते हुए गांवों से 50 मीटर की दूरी पर पहुंच चुकी है। बाढ़ के समय कटान होने से ग्रामीणों में दहशत बनी रहती है कि कहीं नदी गांव को ही न काट दे। जल संसाधन मंत्री पिछले साल देवरहा बाबा आश्रम पर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उनसे कटान रोधी कार्य कराने की मांग की थी। जल संसाधन मंत्री ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अफसरों को बजट भेजने को कहा था। अफसरों ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा और 19 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिल गई।
मार्च में भागलपुर, देवसिया गांव में सरयू नदी के कटान स्थलों पर कटान रोधी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसमें देवसिया में 10 कटर, 490 मीटर लांचिंग पिचिंग का कार्य शुरू होगा, वहीं भागलपुर में 500 मीटर बोल्डर से लांचिंग पिचिंग का कार्य शुरू हो जाएगा।
....
शासन से धन मिल चुका है। कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है, जल्द भागलपुर और देवसिया गांव में कटान रोधी कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-अशोक कुमार द्विवेदी, अपर अभियंता, बाढ़ नियंत्रण विभाग