फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विसर्जन के दौरान लगे भाजपा विरोधी नारे, वीडियो वायरल

Thu, 17 Oct 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। क्षेत्र के रामलक्षन चौराहे पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ युवकों ने भाजपा विरोधी नारे लगाते हुए अपशब्द कहे। हाथ में सपा का झंडा लेकर मूर्ति विसर्जन में निकले युवकों का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
भाजपा की शिकायत पर पुलिस ने वीडियो के आधार पर 70 लोगों को चिन्हित किया है। जिसमें से बुधवार की शाम पांच लोगों का चालान किया। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सोमवार की शाम रामलक्षन चौराहे पर युवक मूर्ति विसर्जन करने के लिए निकले।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के अनुसार इस दौरान अधिकांश युवक हाथ में समाजवादी पार्टी का झंडा लेकर नारा लगा रहे थे। पार्टी समर्थन में डीजे पर बज रहे गीत पर युवक डांस करने लगे। इस दौरान कुछ युवकों ने भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए।
जिसमें कुछ युवक अपशब्द भी बोल रहे हैं। घटना के बाद बुधवार को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया तो भाजपाइयों ने इस की शिकायत पुलिस से की। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि वायरल वीडियो के माध्यम से अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर तत्काल पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। घटना की शिकायत पर पुलिस राम लक्षन चौराहे पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस की जांच से वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों में हड़कंप मच गया। पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची और शांति भंग में चालान कर दिया। जिसमे सोनू यादव, अजय यादव, सलमान शेख समेत पांच लोग शामिल है। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। शांति भंग के आरोप में पांच का चालान किया गया है। अन्य की पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें