फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अंजुमन इस्लामिया का चुनाव स्थगित

Sat, 08 Jun 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। अंजुमन इस्लामिया कमेटी का नौ जून को प्रस्तावित चुनाव बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय शुक्रवार को कोतवाली परिसर में दोनों पक्षों की मौजूदगी में लिया। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को कोतवाली परिसर में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। इसमें एसपी व क्षेत्राधिकारी नगर, वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य व आगामी चुनाव में संभावित प्रत्याशी गण की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि नौ जून को बीएड की प्रवेश परीक्षा को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध करा पाना पुलिस के लिए संभव नहीं है। ऐसे में बकरीद त्योहार के बाद दोनों पक्ष की राय से तिथि निर्धारित कर चुनाव कराने पर सहमति बनी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें