चनुकी पुल पार करते ही सोहगरा में पकड़े गए पशु तस्कर
चनुकी। बिहार की गुठनी पुुलिस ने सोहगरा गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर रात पशुओं से लदे पिकअप को पकड़ा। उसमें 10 पशु लदे थे। पिकअप चालक व दो तस्कर भी पकड़े गए। तस्करों की पहचान अजहर अंसारी, निवासी मटियरा जगदीश, थाना लार व मोहम्मद फैशल अंसारी निवासी रामनगर, थाना लार व पिकअप चालक मन्नू राम निवासी गांव बड़रम थाना हुसैनगंज जिला सीवान के रूप में हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ सिंह ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्करों को जेल भेज दिया गया।