देवरिया। भाटपाररानी क्षेत्र के फुलवरिया चौराहे के पास से पुलिस ने एक पिकअप को जब्त किया। उस पर लदे पांच गोवंश बरामद किए गए। इस दौरान एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बड़हरिया निवासी सुनील कुमार सिंह पुत्र जवाहर कुशवाहा बताया। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बरामद वाहन और गोवंश को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।