फोटो समाचार.......
लार पुलिस ने ट्रक से 25 गोवंश बरामद कर गोशाला भेजवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर/चनुकी। रामजानकी मार्ग के रास्ते तस्करी कर बंगाल जा रहा गोवंश लदा ट्रक रविवार की सुबह छह बजे लार के सुकठ मोड़ पर खराब होकर बंद हो गया। तस्करों ने ट्रक को ठीक करने की कोशिश की। ट्रक चालू नहीं हो सका। सड़क पर टहल रहे लोगों को करीब आते देख तस्कर भाग निकले। लोगों ने ट्रक के अंदर देखा तो क्रूरतापूर्वक गोवंश लदे थे। किसी ने लार पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ट्रक को गोआश्रय केंद्र रावतपार रघेन ले गई। ट्रक से 25 गोवंश बरामद हुए। इसमें चार मृत मिले। उधर, पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तस्करों को तलाश रही है। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ट्रक को गोआश्रय केंद्र रावतपार रघेन लेकर पहुंचे। उधर, सीओ दीपक शुक्ला भी मौके पर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक से जानकारी ली। उन्होंने तस्करों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।