फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खड़ंजा निर्माण रोके जाने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर खोचा टोला में खड़ंजा निर्माण कार्य रोके जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने तमकुहीराज पुलिस व एसडीएम को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग किया। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गाजीपुर खोचा टोला में आने-जाने का सार्वजनिक कच्चा रास्ता कई दशकों से बंजर की भूमि में चल रहा है। इस रास्ते से गांव के कई परिवारों का आवागमन का एक ही मार्ग है। लेकिन इसी टोले के कुछ लोग रास्ते पर अपना हक बता कर आने-जाने वाले लोगों को परेशान करते हैं। बरसात के दिनों में कच्चे मार्ग के गड्ढों में पानी कीचड़ के कारण लोगों व स्कूली बच्चों के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इससे निजात पाने के लिए पीड़ित लोगों ने कुछ माह पूर्व गांव के प्रधान से कच्चे रास्ते को पक्का बनाने की मांग किया था। जिसपर ग्राम प्रधान ने सितंबर माह में कच्चे मार्ग को पक्का कराने का प्रस्ताव किया। कच्चे मार्ग को बेहतर बनाने के लिए कुछ दिनों पूर्व ग्राम पंचायत निधि से मिट्टी भरने का काम शुरू कराया गया। लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते की जमीन को निजी बता मिट्टी भराई के कार्य रोक दिया। इसके बाद पीड़ित प्रीति कुशवाहा, भोला कुशवाहा, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, रामप्रकाश, विजय बहादुर आदि ने दो दिसंबर को सामूहिक रूप से शिकायती पत्रक एसडीएम तमकुहीराज को सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित पक्ष ने तमकुहीराज पुलिस को भी शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ित पक्ष मामले में कार्रवाई नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि जल्द ही टीम का गठन कर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें