- नवलपुर से बलिया के सिकंदरपुर तक 44 किमी सड़क का हो रहा चौड़ीकरण
भागलपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईशारू गांव के पास चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य को किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने पर रोक दिया है।
देवरिया जिले के नवलपुर से बलिया जिले के सिकंदरपुर तक 44 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है। लेकिन, मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने ईशारू गांव के सामने निमार्ण कार्य रोक दिया। किसान सूर्यनरायण पांडेय, हरिनारायण पांडेय, अजय पांडेय, रमेश पांडेय, राम दुलार पांडेय आदि किसानों का कहना है कि, दो साल से डीएम और एडीएम के कार्यालय का चक्कर लगाकर थक गए हैं। अब कार्य रोकना ही विकल्प नजर आ रहा है। अगर जल्द से जल्द मुआवजा नहीं मिला तो डीएम कार्यालय पर धरना देने के लिए मजबूर होंगे।